एल.आई.सी. जीवन लाभ पॉलिसी कम निवेश में अधिक लाभ | LIC Jeevan Labh Policy Kam Nivesh Me Adhik Labh

दोस्तो नमस्कार!
आज का यह आलेख भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सबसे लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा बिकने वाली पॉलिसी के बारे में है। अगर आप भी अपने या अपने किसी प्रिय के लिए एल.आई.सी. (LIC) की पॉलिसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार एल.आई.सी. (LIC) की इस एंडोमेंट पॉलिसी LIC Jeevan Labh (936) के फायदे जरूर जान लें।

यह आलेख न केवल आपको एक सही पॉलिसी लेने में मदद करेगा, साथ ही आपके लाखों रूपये भी बचायेगा। आपको मेरी बात का यकीन नहीं हो रहा है ना, तो आईयें जानते हैं कि यह बेमिसाल फायदे आप कैसे ले सकते हैं।

LIC Jeevan Labh पॉलिसी क्या है?

LIC Jeevan Labh पॉलिसी एल.आई.सी. (LIC) की नॉन लिंक (गैर-बाजार आधारित) एंडोमेंट पॉलिसी है। यानि इस पॉलिसी में आप जितना पैसा भी निवेश करते हैं, वह 100 प्रतिशत सुरक्षित है। इसके अलावा यह पॉलिसी एल.आई.सी. (LIC) की सबसे अधिक बिकने वाली पॉलिसी है।

LIC Jeevan Labh पॉलिसी (पूर्व में टेबल नम्बर 836) एक एंडोमेंट पॉलिसी है। जिसे नये फीचर्स के साथ दिनांक 1 फरवरी 2020 को New Jeevan Labh (936) पॉलिसी के रूप प्रारंभ किया गया था।

LIC Jeevan Labh पॉलिसी को कौन ले सकता है?

भारतीय जीवन बीमा निगम की LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी को 8 से 59 वर्ष आयु के किसी भी व्यक्ति द्वारा लिया जा सकता है। ऐसे माता-पिता जो अपने बच्चे के नाम से निवेश प्रारंभ करना चाहते हैं वह भी उक्त आयु सीमा के तहत निवेश प्रारंभ कर सकते हैं।

यह पॉलिसी आपको सुरक्षा एवं बचत एक ही पॉलिसी में प्रदान करता है। बीमित व्यक्ति के असमय मृत्यु की स्थिति में यह बीमित व्यक्ति के परिवार को वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है।

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी को कितने समय तक के लिए लिया जा सकता है?

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी को 3 प्रकार की समयावधि के लिए खरीदा जा सकता है। आप क्रमशः 16, 21 एवं 25 वर्ष की अवधि के लिए इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं।

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी के क्या लाभ हैं?

भारतीय जीवन बीमा निगम की LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी एल.आई.सी. (LIC) की अन्य एंडोमेंट पॉलिसी के मुकाबले अधिक लाभ प्रदान करती है। इस पॉलिसी में मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार हैं-

1. परिपक्वता लाभ Maturity benefit:

बीमा पॉलिसी मुख्यतः परिवार के कमाई करने वाले सदस्य की मृत्यु की स्थिति में उसके आश्रितों को आर्थिक सुरक्षित प्रदान करने के लिए बीमा धारक द्वारा खरीदी जाती है। लेकिन समय के साथ इसे वैकल्पिक निवेश के रूप में भी खरीदा जाने लगा है। इस लिए पॉलिसी अवधि पूर्ण होने के बाद बीमित व्यक्ति को परिपक्वता हित लाभ भी प्राप्त होता है।

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी में परिपक्वता हित लाभ के रूप में भुगतान किए गए प्रीमियम की 105 प्रतिशत से भी अधिक धनराशि बीमा धारक को प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त एक प्रतिभागी पॉलिसी होने के नाते यह आपको साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस का लाभ भी प्रदान करती है।

एक नॉन मार्केट लिंक पॉलिसी होने कारण यह आपके रिटर्न को बाजार के उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करती है। जिससे एक निश्चित धनराशि आपको रिटर्न मिलती है।

2. कम निवेश में अधिक लाभ Low Investment More Benefit:

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी में आप कम धनराशि निवेश करने के बाद भी एल.आई.सी. (LIC) की अन्य एंडोमेंट पॉलिसी के लगभग बराबर परिपक्वता लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपकी अतिरिक्त खर्च होने वाली धनराशि की भी बचत होती है।

3. प्रीमियम में छूट Rebate:

प्रीमियम भुगतान में प्रीमियम पेमैंट की फ्रीक्वेंसी के आधार पर प्रीमियम पर दी जाने वाली छूट एल.आई.सी. (LIC) द्वारा दिया जाने वाला बड़ा लाभ है। ध्यान से प्रीमियम भुगतान की योजना का चुनाव कर आप कुल प्रीमियम धनराशि में 3.75 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

4. मृत्यु हित लाभ Death benefit:

दोस्तों हालांकि किसी भी इंसान की मृत्यु उसके परिवार और प्रियजनों के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, लेकिन फिर भी एक सही जीवन बीमा पॉलिसी परिवार के रोटी कमाने वाले व्यक्ति के निधन के बाद परिवार को वित्तीय रूप से मदद करती है।
पॉलिसी धारक की मृत्यु की स्थिति में उसके द्वारा नामित व्यक्ति को बीमित राशि, साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और साथ ही लागू होने पर अंतिम अतिरिक्त बोनस का भुगतान भी किया जाता है।

5. ऋण सुविधा Lone Facility:

ऐसी LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी जिसमें नियमित रूप से 3 साल की अवधि तक प्रीमियम जमा किया हो, उस पॉलिसी में आप ऋण लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

6. आयकर में छूट का लाभ Income tax rebate:

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी निवेश के अन्य विकल्पों की तुलना में कर लाभ प्राप्त करने की दृष्टी से भी उपयुक्त निवेश है। आपको LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी में दोहरे कर लाभ की सुविधा उपलब्ध होती है।

इसमें आपको पॉलिसी के लिए भुगतान की गयी प्रीमियम में आयकर अधिनियम की धारा 80C तहत आयकर कटौती का लाभ एवं परिपक्वता के समय जीवन बीना से प्राप्त होने वाली मैच्योरिटी धनराशि पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 10 (10D) के तहत कर छूट मिलती है।

हमारे यह आलेख भी पढ़िए-

LIC Jeevan Labh पॉलिसी में आपको किस प्रकार लाभ मिलता है?

उदाहरण के लिए यदि श्याम 30 साल की आयु में निचे दी गई समयावधि के लिए LIC Jeevan Labh पॉलिसी खरीदता है तो उसे निम्न प्रकार लाभ मिलेगा-

16 वर्ष के लिए 21 वर्ष के लिए 25 वर्ष के लिए 
Age :30
Term :16
P.P.T. :10
D.A.B. : 1000000
Death Sum Assured :1000000
Basic Sum Assured :10000001st year Premium With TAX 4.5% :
Yearly : 87456 (83690 + 3766)
Halfly : 44175 (42273 + 1902)
Quarterly : 22311 (21350 + 961)
Monthly(ECS) : 7437 (7117 + 320)
YLY Mode Average Prem/Day : 239After 1st year Premium With TAX 2.25% :
Yearly : 85573 (83690 + 1883)
Halfly : 43224 (42273 + 951)
Quarterly : 21830 (21350 + 480)
Monthly(ECS) : 7277 (7117 + 160)
YLY Mode Average Prem/Day : 234Total Approximate Paid Premium : 857613Approximate Return at Maturity Time :S.A. : 1000000
Bonus : 640000
F.A.B. : 25000
Total Approximate Return : 1665000
Age :30
Term :21
P.P.T. :15
D.A.B. : 1000000
Death Sum Assured :1000000
Basic Sum Assured :10000001st year Premium With TAX 4.5% :
Yearly : 56013 (53601 + 2412)
Halfly : 28294 (27076 + 1218)
Quarterly : 14290 (13675 + 615)
Monthly(ECS) : 4763 (4558 + 205)
YLY Mode Average Prem/Day : 153After 1st year Premium With TAX 2.25% :
Yearly : 54807 (53601 + 1206)
Halfly : 27685 (27076 + 609)
Quarterly : 13983 (13675 + 308)
Monthly(ECS) : 4661 (4558 + 103)
YLY Mode Average Prem/Day : 150Total Approximate Paid Premium : 823311Approximate Return at Maturity Time :S.A. : 1000000
Bonus : 924000
F.A.B. : 100000
Total Approximate Return : 2024000
Age :30
Term :25
P.P.T. :16
D.A.B. : 1000000
Death Sum Assured :1000000
Basic Sum Assured :10000001st year Premium With TAX 4.5% :
Yearly : 47514 (45468 + 2046)
Halfly : 24001 (22967 + 1034)
Quarterly : 12122 (11600 + 522)
Monthly(ECS) : 4041 (3867 + 174)
YLY Mode Average Prem/Day : 130After 1st year Premium With TAX 2.25% :
Yearly : 46491 (45468 + 1023)
Halfly : 23484 (22967 + 517)
Quarterly : 11861 (11600 + 261)
Monthly(ECS) : 3954 (3867 + 87)
YLY Mode Average Prem/Day : 127Total Approximate Paid Premium : 744879Approximate Return at Maturity Time :S.A. : 1000000
Bonus : 1175000
F.A.B. : 450000
Total Approximate Return : 2625000

*उक्त तालिका में प्रदर्शित प्लान LIC की नवम्बर 2020 की सूचनाओं पर आधारित है।

क्या LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी पर समर्पण मूल्य मिलता है?

आप न्यूनतम 3 तक प्रीमियम का भुगतान करने के बाद कभी भी कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी को सरेंडर कर सकते हैं। गारंटीकृत आत्मसमर्पण मूल्य आपकी पॉलिसी अवधि और पॉलिसी सरेंडर के वर्ष पर निर्भर करता है।

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी लेने के लिए मुझे क्या दस्तावेज चाहिए?

इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष से अधिकतम 50 वर्ष तक होनी चाहिए। जिसके बाद आप निम्न दस्तावेजों के साथ पॉलिसी शुरू कर सकते हैं-

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पते का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पॉलिसी प्रस्ताव विधिवत रूप से भरा एवं हस्ताक्षरित किया हुआ
  • पहले प्रीमियम की धनराशि का चेक या डिमांड ड्राफ्ट या नकद भुगतान

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी को कहाँ से लिया जा सकता है?

LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी को भारतीय जीवन बीमा निगम के किसी अधिकृत ऐजेंट, जो आपको सही जानकारी के साथ सही पॉलिसी चुनने में आपकी सहायता करें से पॉलिसी करा सकते हैं। इसके साथ ही आप ऑन लाइन भी इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं।

तो दोस्तों आपको LIC Jeevan Labh (936) पॉलिसी के बारे में दी गई यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताईये।

कृषि, उद्यमिता , बीमा व कृषि  उत्पाद से जुड़ी जानकारी निरंतर प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर स्वयं को रजिस्टर कीजिए एवं हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कीजिए।

हमारा YouTube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए-  Subscribe YouTube

आलेख:

पंकज सिंह बिष्ट

बीमा सलाहकार भारतीय जीवन बीमा निगम 

नैनीताल (उत्तराखंड)

Leave a Comment