दुनिया का सबसे महंगा आलू ले बोनोटे Le Bonnotte, बिकता है 40 से 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम

ले बोनोटे नामक आलू दुनिया का सबसे महंगा आलू है

फ्रांस के इले डी नोइमोर्टियर द्वीप पर उगाये जाने वाला ले बोनोटे (Le Bonnotte) नामक आलू दुनिया का सबसे महंगा आलू है। इस आलू में मिट्टी और समुद्री जल की विशिष्ट सुगंधों और स्वादों को अवशोषित करने की अनूठी क्षमता होती है।

जानिए सेब का सिरका क्या है?

इस खास प्रकार के आलू की कीमत 40 से 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है

हैरान करने वाली बात यह है कि जहां आमतौर पर बाजार में आलू की कीमत 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम होती हैं, वहीं इस खास प्रकार के आलू की कीमत 40 से 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। इस लिए यह दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला आलू है।

“बात पहाड़ की” समाचार वेबसाइट देखिए।

ले बोनोटे आलू बाजार में केवल 10 दिनों के लिए ही उपलब्ध् होता है

इतना महंगा होने के बावजूद भी इसकी विश्वस्तरीय बाजार में अच्छी-खासी मांग है। अमीर लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसके विषय में सबसे खास बात यह है कि यह आलू बाजार में केवल 10 दिनों के लिए ही उपलब्ध् होता है।

इसे उगाने में समुद्री शैवाल का उपयोग एक प्राकृतिक उर्वरकों के रूप में किया जाता है

इस आलू को फ्रांस के इलेडी नोइमोर्टियर के अलावा किसी और स्थान पर नहीं उगाया जाता है। केवल इसी द्वीप पर इसकी खेती की जाती है। यहां के 50 वर्ग मीटर की रेतीली भूमि पर इसे उगाया जाता है। इसे उगाने में समुद्री शैवाल का उपयोग एक प्राकृतिक उर्वरकों के रूप में किया जाता है।

गेठी या एयर पोटैटो क्या है?

दस हजार टन फसल में से केवल सौ टन ले बोनोटे आलू चुने जाते हैं

द्वीप पर उत्पादित होने वाली आलू की कुल दस हजार टन फसल में से केवल सौ टन ले बोनोटे आलू चुने जाते हैं। यही वजह है जो इसे दुनिया का सबसे महंगा आलू बनाती है।

छिलके भी स्वाद की दृष्टि से फायदेमंद होते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस आलू में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना महंगा आलू खरीदने पर कोई भला इसका छिलका क्यों उतारेगा, लोग इसे छिलके के साथ ही खाना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि इसके छिलके भी स्वाद की दृष्टि से फायदेमंद होते हैं।

कृष्णा फल की खेती हिन्दी में 

ले बोनोटे आलू में नीबू, नमक के साथ ही अखरोट का मिला जुला स्वाद आता है

अगर ले बोनोटे आलू के स्वाद की बात करें तो, इसे खाने वाले बताते हैं कि इस आलू में नीबू, नमक के साथ ही अखरोट का मिला जुला स्वाद आता है। इस आलू का प्रयोग खासतौर से सलाद, प्यूरी, सूप और क्रीम बनाने में किया जाता है।

“बात पहाड़ की” समाचार वेबसाइट देखिए।

Leave a Comment