जानिए सेब का सिरका क्या है | Seb ka Sirka | Apple Cider Vinegar 

Table of Contents

दोस्तो नमस्कार!

आज के आलेख में हम सेब से बनाये जाने वाली एक खास ड्रिंक (पेय) के बारे में बतायेंगे। गजब के स्वास्थ्य लाभ देने वाले इस पेय का नाम Apple Cider Vinegar या सेब का सिरका कहते हैं।

Apple Cider Vinegar को इससे होने वाले बेमिसाल फायदों के लिए दुनियाँ भर में स्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में भारत में भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है।

इस आलेख में हम जानेंगे कि, सेब का सिरका क्या है? सेब का सिरका पीने के फायदे, सेब का सिरका पीने की विधि, अच्छी गुणवत्ता का सेब का सिरका कैसे पहचानें और अधिक मात्रा में सेब का सिरका पीने के नुकसान क्या हैं।

अगर आप भी ऐप्पल साईडर विनेगर के बारे में जानना चाहते हैं या इसका लाभ लेना चाहते हैं तो यह आलेख आपके बडे़ ही काम का है।

ALAKH Self Reliant Cooperative उत्तराखण्ड में Apple Cider Vinegar को नेचुरल प्रोसेस से तैयार करने एवं उसे मार्केट करने वाली लीडिंग संस्था हैं। यह स्थानीय किसानों से उच्च गुणवत्ता के सेब लेकर सेब का सिरका तैयार करती है।

सेब का सिरका क्या हैः

सेब का सिरका सेब से तैयार होने वाला एक प्रकार का पेय है। जिसे सेब तथा शुगर के मिश्रण को एक खास अनुपात में मिलाकर तैयार किया जाता है।

सेब का सिरका बनाने की मुख्य रूप से दो विधियां उपयोग में लायी जाती हैं। नैचुरल फरमेंटेशन व ईस्ट फरमेंटेशन (हिन्दी में फरमेंटेशन प्रक्रिया को किण्वन या खमीरीकरण कहा जाता है)।

इस प्रक्रिया के दौरान सेब में पाये जाने वाली शुगर को ऐल्कोहल में बदल दिया जाता है। जिसमें लेक्टिक बैक्टीरिया (एक प्रकार का मित्र जीवाणु) डाल दिया जाता है।

यह लैक्टिक बैक्टीरिया उस मिश्रण के ऐल्कोहल व शुगर को एसिटिक ऐसिड में बदल देता है जिसे सेब का सिरका या Apple Cider Vinegar कहा जाता है।

सेब का सिरका बनाने की विधियांः

सेब का सिरका नैचुरन प्रोसेस से बनाते वक्त ईस्ट बैक्टीरिया तथा लैक्टिक बैक्टीरिया मिश्रण में प्राकृतिक रूप से पनपते हैं, जिसमें खासा वक्त लगता है। इस विधि से तैयार सेब का सिरका काफी अच्छी गुणवत्ता का माना जाता है।

सेब का सिरका बनाने की दूसरी विधि में सेब का रस निकालकर उसमें फरमेंटेशन के लिए कृत्रिम ईस्ट मिलाया जाता है। इसके बाद लैक्टिक बैक्टीरिया कल्चर डालकर उस रस को एसिटिक ऐसिड में बदला जाता है। इस विधि से तैयार किया गया सेब का सिरका कम प्रभावी माना जाता है।

सेब के सिरके की गुणवत्ता को कैसे पहचानेंः

बाजार में उपलब्ध अधिकर सेब के सिरके को पॉश्चराइज एवं फिल्टर कर दिया जाता है। जिससे यह दिखने में साफ हो जाता है।

पॉश्चराइज एवं फिल्टर करने से सिरके में महजूद मदर कल्चर अथवा बैक्टीरिया खत्म हो जाता है। इस प्रकार से मिलने वाला सेब का सिरका असली नहीं माना जाता है।

मदर (सिरके को बनाने वाला बैक्टीरिया कल्चर) वाला सेब का सिरका असली होता है। यह मदर फायदा पहुँचाने वाले लैक्टिक बैक्टीरिया से बनता है। इस लिए संभवतः मदर वाला ही सेब का सिरका स्तेमाल करना चाहिए।

सेब का सिरका पीने की विधि How to use apple cider vinegar:

सेब के सिरके में पाया जाने वाला एसिटिक ऐसिड एवं मैलिक एसिड इसे खास प्रकार की महक व खट्टा स्वाद प्रदान करते हैं। आम तौर पर लोग सलाद को गार्निस करने, खाद्य पदार्थों को डिब्बा बंद करने के लिए तथा पीने के लिए सेब का सिरका स्तेमाल करते हैं।

सेब के सिरके के वास्तविक लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि, इसे सही विधि से तथा सही समय पर लिया जाय। सेब के सिरके से होने वाले लाभों को हम आगे विस्तार से बतायेंगे।

एक वयस्क व्यक्ति द्वारा 15 से 20 ml. सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर भोजन से पूर्व दिन में 3 बार (सुबह, शाम व रात में) तक लिया जा सकता है। इसे शहद मिलाकर तथा अन्य फलों के जूस में मिलाकर भी प्रयोग किया जा सकता है।

तीन वर्ष से छोटी आयु के बच्चों को सेब का सिरका पीने की सलाह नहीं दी जाती है। तीन वर्ष से बड़े बच्चों 5 से 10 ml. सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार तक ले सकते हैं।

ध्यान रहे अधिक मात्र में सेब के सिरके का प्रयोग फायदे के बजाय नुकसान भी दे सकता है।

सेब के सिरके

सेब का सिरका – Apple Cider Vinegar ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए यहाँ क्लिक करें  Ordar Online

सेब के सिरके को किस मौसम में पीना चाहिएः

सेब का सिरका सामान्य तासीर का होता है। इस लिए इसका प्रयोग निश्चित मात्रा में वर्ष भर किया जा सकता है।

सेब का सिरका पीने के फायदे – Benefits of drinking apple cider vinegar:

जैविक, पॉश्चराइज रहित व बिना फिल्टर किया वाला सेब का सिरका विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका प्रयोग दुनियांभर के लोगों द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया जाता है।

यहाँ इस बात को स्पष्ट करना भी आवश्यक है कि, सेब के सिरके से होने वाले फायदों की प्रमाणिकता को साबित करने वाले वैज्ञानिक शोधों की उपलब्धता बहुत कम हैं। किन्तु दुनियां भर में सेब के सिरके से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लाखों लोगों के व्यवहारिक अनुभव इसकी उपयोगिता को सिद्ध करते हैं।

यही कारण है कि आज पूरे विश्व में सेब का सिरका लोगों में बेइन्तहा लोकप्रिय हो रहा है। लोगों की सेब के सिरके के प्रति दीवानगी बढ़ती ही जा रही है।

हमारे यह आलेख भी पढ़िए-

1. सेब के सिरके में है स्वास्थ्य को लाभ पहुँचाने वाला शीर्ष तत्वः

सिरके में पाया जाने वाला एसिटिक एसिड सिरके को खट्टा स्वाद व अनोखी गंध प्रदान करता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यही एसिटिक एसिड सेब के सिरके से होने वाले लाभों के लिए जिम्मेदार होता है। अच्छी गुणवत्ता का साइडर सिरका में 5 से 6 प्रतिशत एसिटिक एसिड है।

साइडर सिरके में विटामिन या खनिज उपस्थित नहीं होते हैं, किन्तु इसमें पोटेशियम की कुछ मात्रा होती है। अच्छी गुणवत्ता के सेब के साइडर सिरके में कुछ अमीनो एसिड व एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।

2. हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने में सहायकः

विनेगर का प्रयोग लोगों द्वारा शरीर की सफाई एवं कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है। नाखूनों की फंगस, कानों के संक्रमण के उपचार में भी विनेगर कारगर माना जाता है।

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के पिता कहे जाने वाले हिप्पोक्रेट्स ने आज से लगभग 2000 वर्ष पूर्व घावों की सफाई करने के लिए विनेगर का प्रयोग किया था।

सिरका अपने आप में एक खाद्य संरक्षक भी है, जिसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के खाद्य को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है।

अध्ययनों से यह भी ज्ञात होता है कि, यह ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में सक्षम है तथा यह भोजन को खराब होने से भी बचाता है।

यदि आप भी विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को संरक्षित करने के सौकीन हैं और किसी जैविक व प्राकृतिक परिरक्षक (प्रिजर्वेटिव) की तलास में हैं तो सेब का सिरका आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

प्रयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत अनुभवों से यह भी पता चला है कि एप्पल साइडर विनेगर को पानी में मिलाकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके अतिरिक्त बालों को मुलाइम बनाने के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।

3. रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने व मधुमेह का प्रबंधन करने में सहायकः

सेब के सिरके का प्रयोग टाईप 2 डयबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है। टाईप 2 डयबिटीज इंसुलिन प्रतिरोधकता या इंसुलिन उत्पादन में असमर्थता के कारण रक्त में शर्करा के उच्च स्तर की विशेषता को कहते हैं।

मधुमेह नहीं होने की स्थिति में भी सेब के सिरके का प्रयोग रक्त में शर्करा की सीमा को सामान्य बनाये रखने के लिए किया जा सकता है।

4. बड़े हुये वजन को कम करने में सहायकः

अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि एप्पल साइडर विनेगर आश्चर्यजनक रूप से बढ़ते हुये वजन को कम करने में सहायक है।

जब आप भोजन से पहले एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करते हैं तो उसके बाद आप अपना पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसके बाद आप कम खाते हैं, इससे आपके शरीर को कम कैलोरी मिलती हैं और आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

एक अन्य अध्ययन के अनुसार नियमित रूप से एप्पल साइडर विनेगर के उपयोग से पेट तथा वैली फैट कम होता है।

5. हृदय स्वास्थ्य (हार्ट हैल्थ) को बनाये रखने में सहायकः

भारत ही नहीं पूरी दुनियाँ में हृदय रोग मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। अध्ययनों से ज्ञात हुआ है कि एप्पल साइडर विनेगर का नियमित प्रयोग इन जोखिमों के कारकों को कम करने में सहायक है।

सेब का सिरका शरीर में कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसरॉइड के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे अन्य प्रकार के हृदय रोगों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि सेब का सिरका शरीर में बढ़े हुये रक्तचाप (ब्लैड प्रेशर) को कम करने में भी असर कारक है, जो हृदय रोग तथा गुर्दों की समस्या का प्रमुख कारण है।

6. त्वचा को स्वस्थ्य को बनाये रखने में सहायकः

सेब का सिरका रूखी त्वचा तथा एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए प्रयोग होने वाला एक सामान्य उपाय है। त्वचा के पी.एच. को बनाये रखने अथवा उसे दुबारा जीवित करने में सेब का सिरका सहायक है। अपने जीवाणुरोधी गुणों के कारण सेब का सिरका त्वचा संक्रमण एवं समस्याओं में प्रभावी हो सकता है।

निष्कर्षः

कई सारी वेबसाइटों और प्राकृतिक स्वास्थ्य देखभाल का समर्थन करने वालों का दावा है कि एप्पल साइडर विनेगर के असाधारण शारीरिक लाभ हैं। इसमें शरीर में ऊर्जा को बड़ाना तथा कई सारे रोगों का इलाज भी बताया जाता है।

इसके विस्तृत स्वास्थ्य लाभों का दावा करने से पूर्व और अधिक गहन शोधों की आवश्यकता है। ताकि सेब के सिरके के प्रमाणिक लाभों को दुनियाँ के सामने लाया जा सके।

सेब का सिरका तभी तक लाभकारी है जब तक इसका प्रयोग निर्धारित मात्रा में किया जाय। बहुत अधिक मात्रा में इसका प्रयोग करना घातक भी हो सकता है।

किसी भी रोगी द्वारा सेब के सिरके को स्तेमाल करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेने की नितांत आवश्यक है।

तो दोस्तों आपको सेब का सिरका – Apple Cider Vinegar के बारे में दी गई यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताईये।

कृषि, उद्यमिता व कृषि उत्पाद से जुड़ी जानकारी निरंतर प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर स्वयं को रजिस्टर कीजिए एवं हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कीजिए।

हमारा YouTube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए-  Subscribe YouTube

आलेखः

baatpahaadki.com

Leave a Comment