गुणकारी बुरांश जूस के फायदे | Benefits of Buransh Juice in Hindi

बुरांश जूस के गुण, उपयोग और फायदे Properties, Uses and Benefits of Buransh Juice

बुरांश का परिचय Introduction of Buransh

बुरांश एक सदाबहार और औषधीय गुणों से भरपूर वृक्ष है। जिसका वनस्पति वैज्ञानिक नाम रोडोडेंड्रॉन आरबोरियम Rhododendron arboretum हैं, जो इरीकेसी Ericaceae कुल में आता है। बुरांश का वृक्ष भारत के उत्तराखण्ड राज्य के साथ ही अन्य पर्वतीय राज्यों व नेपाल, भूटान, चायना, मियांमार तथा थाइलैंड आदि देशों में भी पाया जाता है।

बुरांश को भारत के उत्तराखण्ड राज्य के राज्य वृक्ष का दर्जा प्राप्त है तथा यह नेपाल का राष्ट्रीय पुष्प भी है। बुरांश को बुरूँश, बुरूंशी, आर्डवाल, बुरांज, गुराँश नामों से भी जाना जाता है। दुनियाँ भर में बुरांश की 850 प्रजातियां पाई जाती है। जिसमें उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला सफेद बुरांश भी है।

उत्तराखण्ड राज्य के हिमालयी क्षेत्र में बुरांश की आर. आर्पोरियम प्रजाति पायी जाती है। कुमाऊँ और गढ़वाल के मध्य हिमालयी शिवालिक श्रेणियों में यह प्रजाति प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। बुरांश का वृक्ष समुद्र सतह से 1200 मीटर से 3000 मीटर तक की ऊचाई में पाया जाता है। लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां और भी ऊचाई वाले क्षेत्रों में पायी जाती हैं। बुरांश के एक औसत वृक्ष की ऊचाई 25 से 35 फीट तक हो सकती है।

बुरांश के विभिन्न उपयोग Different uses of Buransh

बुरांश का वृक्ष सदाबहार होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है। इसके फूल और पत्तियों में जबरदस्त औषधीय गुण पाये जाते हैं। जिसका प्रयोग विभिन्न प्रकार के रोगों के इलाज में किया जाता है। बुरांश के वृक्ष में मध्य जनवरी से अप्रैल अंत तक सुन्दर लाल रंग के फूल खिलते हैं। उत्तराखण्ड में बुरांश के ताजा फूलों से जूस, स्क्वाश, जैम, जैली, चटनी व कैंडी बनाई जाती है। इसके साथ ही इसके सुखाये गये फूलों का प्रयोग हर्बल चाय बनाने में किया जाता है।

बुरांश के जूस का प्रयोग Use of Buransh Juice

आम तौर पर वर्तमान में बुरांश के फूल से निर्मित जूस का प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसके फूलों से हर्बल चाय एवं अन्य उत्पाद भी बनायें जाने लगे हैं। उत्तराखण्ड में बुरांश के फूलों से जूस बनाने का उद्योग काफी तेजी से फैल रहा है। जिससे यहाँ के वासिंदों की आजीविका भी बढ़ रही है।

बुरांश का जूस या स्क्वाश सामान्यतः मीठे में ही बनाया जाता है। जिसका प्रयोग शुगर के मरीजों को नहीं करना चाहिए। उत्तराखण्ड में कुछ संस्थाओं द्वारा काफी निपुणता एवं शुद्धता के साथ बुरांश का शुगर फ्री (बिना चीनी वाला) जूस तैयार कर बाजार में उपलब्ध कराया जाता है। जिसका प्रयोग लोगों द्वारा औषधीय रूप में किया जाता है।

ऐसी ही एक संस्था जिसका नाम ‘‘अलख’’ स्वायत्त सहकारिता है, यह संस्था उत्तराखण्ड में नैनीताल जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र धारी में प्राकृतिक रूप से मिलने वाले बुरांश से शुगर फ्री जूस तैयार कर बाजार में उपलब्ध कराती है। वर्तमान में ‘‘अलख’’ स्वायत्त सहकारिता द्वारा तैयार बुरांश जूस ऑनलाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। शुगर फ्री बुरांश जूस ऑनलाइन मगाने यहाँ क्लिक करें।

बुरांश के जूस प्रयोग एक औषधि के साथ ही रेगुलर ड्रिंक के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह गर्मी में शरीर को शीतलता एवं बल प्रदान करने वाला एक बेहतरीन पेय भी है।

बुरांश जूस के फायदे Benefits of Buransh juice

हृदय रोगों में बुरांश के सेवन से होने वाले लाभ Benefits of consuming Buransh in heart diseases

बुरांश के फूलों के रस में विभिन्न पादपरसायन (Phytochemicals) व एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हृदय को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इसका प्रयोग कार्डियक स्ट्रोक व अन्य हृदय विकारों के जोखिम को कम करता है।

ऐनिमियां में बुरांश के फायदे Benefits of Buransh in anime:

बुरांश के फूलों के रस में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अतः यह शरीर में एनीमिया (रक्ताल्पता) को दूर करने में सहायक है और यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

हड्डियों के दर्द में बुरांश के लाभ Benefits of Buransh in bone pain

बुरांश के फूलों के रस में कैल्शियम और अन्य खनिजों की उपस्थिति बढ़ती उम्र के लोगों को हड्डी के दर्द में राहत देती है।

डायबिटीज (मधुमेह) में बुरांश जूस के फायदे Benefits of Buransh Juice in Diabetes

एक शोध के अनुसार बुरांश में एन्टी हिपेरग्लिसेमिक गुण पाया जाता है, इससे रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। यह शरीर में डायबिटीज अर्थात मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक है।

शारीरिक जीर्णता में बुरांश जूस के सेवन से लाभ Benefit from the use of Buransh juice in physical weakness

बुरांश में आयरन, कैल्शियम, जिंक, कॉपर के साथ ही पादपरसायन (Phytochemicals) व एंटीऑक्सीडेंटए एन्टी माइक्रोबिलियल गुण पाये जाते हैं। जिसके कारण बुरांश के उपयोग से शरीर की कमजोरी दूर होती है। बुरांश जूस का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक होता है।

आलेख: baatpahaadki.com

बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित हमारे अन्य आलेख भी पढ़िये।

Leave a Comment