LIC एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी | LIC Kanyadan Policy

Table of Contents

नमस्कार!
आपने LIC एलआईसी अर्थात भारतीय जीवन बीमा निगम की कन्यादान पॉलिसी के बारे में कभी न कभी जरूर सुना होगा। लेकिन क्या इस नाम की कोई पॉलिसी LIC (एलआईसी) में होती भी है? इस प्रश्न पर काफी कंफ्यूजन होता है। यह आलेख LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी के बारे में उठने वाले हर सवाल का जवाब आपको देगा। जिसके बाद आप एक उपयुक्त पॉलिसी चुन सकेंगे।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी क्या है?

वास्तव में LIC (एलआईसी) में कन्यादान पॉलिसी के नाम से कोई पॉलिसी नहीं है। LIC (एलआईसी) की जीवन लक्ष्य पॉलिसी (प्लान नम्बर 933) को ही LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी के नाम से ग्राहकों को बेचा जाता है या जाना जाता है। किन्तु इसमें आपके साथ किसी प्रकार का फ्राड हो रहा है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

दरअसल इस पॉलिसी को LIC (एलआईसी) ने बहुत ही खूबसूरती से और आपके भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इस पॉलिसी में आप बहुत कम प्रिमीयम का भुगतान कर अपनी बेटी की हायर ऐजुकेशन या उसके विवाह के लिए अभी से बचत शुरू कर सकते हैं। इन्ही खूबियों के कारण इस पॉलिसी को कन्यादान पॉलिसी के नाम से जाना जाता है।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी के लिए पात्रता क्या है?

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी को 18 से 50 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इस पॉलिसी को न्यूनतम 13 से 25 वर्ष तक की अवधि के लिए लिया जा सकता है। पॉलिसी में न्यूनतम बीमाधन 1 लाख निर्धारित किया गया है वही अधिकतम बीमाधन की कोई सीमा नहीं है।

एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी को माता-पिता और बेटी की अलग-अलग उम्र के अनुसार खरीदा जा सकता है। इस पॉलिसी की समय सीमा को बेटी की उम्र के अनुसार कम अथवा अधिक किया जा सकता है। आप अपनी जरूरत एवं बजट के अनुसार इस पॉलिसी में कम या अधिक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी को आप अपनी बिटिया के अतिरिक्त अपने बेटे के लिए भी खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी को बच्चे के पिता अथवा माता के नाम से प्रारंभ किया जाता है तथा बच्चे को नामिनी के रूप में सामिल किया जाता है।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी में किस प्रकार प्रीमियम भुगतान किया जा सकता है?
LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी के तहत आप अपनी आय एवं आवश्कता के अनुसार प्रीमियम का चुनाव कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार इस पॉलिसी के लिए प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। जीवन लक्ष्य अर्थात कन्यादान पॉलिसी के लिए प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छःमाही अथवा सालाना रूप से किया जा सकता है।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी की विशेषताएं क्या हैं?

कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी के तहत आप निम्न प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं-

  • यदि किसी बीमित व्यक्ति की पॉलिसी लेने के बाद मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार के किसी भी सदस्य को प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ता है। ऐसे में पॉलिसी की प्रीमियम का भुगतान एलआईसी द्वारा किया जाता है।
  • बीमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद नामिनी को पॉलिसी में निर्धारित बीमाधन का 10 प्रतिशत धनराशि मैच्योरिटी अवधि तक एलआईसी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान की जायेगी।
  • पॉलिसी अवधि पूर्ण होने के बाद मैच्योरिटी हितलाभ भी एलआईसी द्वारा प्रदान किया जायेगा। यदि बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को तुरंत 5 लाख रुपये मिलेंगे।
  • पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु हित लाभ का भुगतान वार्षिक किस्त में किया जाता है।
  • इस पॉलिसी में आप प्रतिवर्ष एलआईसी द्वारा घोषित बोनस का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि दुर्घटना में बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को दुर्धटना मृत्यु हितलाभ उपरोक्त लाभों के अतिरिक्त अलग से प्रदान किया जाता है।

हमारे यह आलेख भी पढ़िए-

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी में किस प्रकार लाभ मिलता है?

उदाहरण के लिए, यदि 30 वर्ष की आयु का राम 25 वर्ष की अवधि के लिए प्रतिदिन 119 रूपया LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी में जमा करता है तो राम को मैच्योरिटी पर लगभग 26 लाख रूपया एलआईसी द्वारा प्रदान किया जायेगा।

इस पॉलिसी में राम को 10 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का बेसिक सम एस्योर्ड एवं 11 लाख का डेथ सम एस्योर्ड प्राप्त होता है।

यदि बीमा खरीदने के बाद राम की सामान्य मृत्यु होती है तो ऐसे में राम के नोमिनी (नामित व्यक्ति) को बेसिक सम एस्योर्ड 10 लाख का 10 प्रतिशत 1 लाख रूपया प्रतिवर्ष एलआईसी द्वारा प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त बीमा का प्रीमियम भी एलआईसी द्वारा भरा जायेगा एवं 25 वर्ष पूर्ण होने पर नोमिनी को 26 लाख रूपया भी एलआईसी द्वारा प्रदान किया जायेगा।

यदि बीमा खरीदने के बाद राम की मृत्यु किसी दुर्घटना में होती है तो उक्त लाभों के अतिरिक्त राम के नोमिनी को 10 लाख रूपया दुर्घटना बीमा का भुगतान एलआईसी द्वारा प्रदान किया जायेगा।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी का एक बड़ा लाभ यह भी है कि यह आपके न रहने की स्थिति में न केवल आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है साथ ही यह आपके द्वारा निर्धारित किये गये लक्ष्य को अपके बाद भी पूर्ण करने की गारंटी प्रदान करती है।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी के लिए मुझे क्या दस्तावेज चाहिए?

इस पॉलिसी को खरीदने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष से अधिकतम 50 वर्ष तक होनी चाहिए। जिसके बाद आप निम्न दस्तावेजों के साथ पॉलिसी शुरू कर सकते हैं-

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पते का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पॉलिसी प्रस्ताव विधिवत रूप से भरा एवं हस्ताक्षरित किया हुआ
  • पहले प्रीमियम की धनराशि का चेक या डिमांड ड्राफ्ट या नकद भुगतान
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

क्या LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी में ऋण ले सकते हैं?

जी हाँ! यदि आपकी पॉलिसी सक्रिय है और आपने लगातार 3 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान किया है, तो आप अपनी LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी में ऋण ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पॉलिसी बॉड के साथ ऋण के लिए आवेदन करना होगा। आप अपने ऐजेण्ट अथवा सीधे LIC (एलआईसी) के कार्यालय जाकर आवेदन कर सकते हैं।

क्या LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी कराने पर आयकर में छूट मिलती है?

आप आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत, अपने द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम पर आयकर में छूट का दावा प्रस्तुत सकते हैं। इसके तहत आप अधिकतम रूपया 1.5 लाख तक आयकर में छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप आयकर अधिनियम की धारा 10 (10 डी) के तहत बीमा की परिपक्वता या बीमाधारक की मृत्यु पर मिलने वाली धनराशि पर भी कर छूट प्राप्त कर सकते हैं।

क्या LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी क्लेम का बहिष्करण Exclusions हो सकता है?

यदि आप LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी की शुरुआत से 12 महीने के भीतर आत्महत्या करते हैं, तो आप किसी भी लाभ या अतिरिक्त कवरेज का दावा नहीं कर सकते अर्थात आपको किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिलता है।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी में फ्री लुक पीरियड कितना मिलता है?

यदि आप LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी के नियम और शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप बीमा कराने के बाद 15 दिनों के फ्री लुक पीरियड के भीतर ही पॉलिसी को लौटा कर अपनी प्रीमियम धनराशि को वापस ले सकते हैं।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान के लिए कितनी मुहलत Grace Period मिलती है?

वर्षिक, छःमाही एवं तिमाही प्रीमियम के भुगतान के लिए 30 दिनों की एक रियायती अवधि आपको प्रदान की जाती है, इस दौरान प्रीमियम भुगतान के लिए नियत तारीख खत्म होने पर आपसे कोई लेट फीस या जुर्माना नहीं लिया जाता है। किन्तु मासिक प्रीमियम भुगतान पर केवल 15 दिनों मुहलत Grace Period मिलती है। पॉलिसी ग्रेस अवधि समाप्त होने पर आपकी पॉलिसी समाप्त अर्थात लेप्स हो जाएगी।

क्या LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी पर समर्पण मूल्य मिलता है?

आप न्यूनतम 3 तक प्रीमियम का भुगतान करने के बाद कभी भी कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी को सरेंडर कर सकते हैं। गारंटीकृत आत्मसमर्पण मूल्य आपकी पॉलिसी अवधि और पॉलिसी सरेंडर के वर्ष पर निर्भर करता है।

LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी की कुछ बड़ी विशेषताओं निम्न प्रकार हैं-

  • यह आपके बालक या बालिका के वित्तीय भविष्य को सशक्त बनाती है।
  • यह पॉलिसीधारक को परिपक्वता से 3 साल पूर्व तक जीवन जोखिम से कवर करती है।
  • पॉलिसी की परिपक्वता के समय एकमुश्त बड़ी धनराशि मिलती है।
  • यदि बच्चे के पिता की असमय मृत्यु हो जाती है तो यह प्रीमियम में छूट प्रदान करती है।
  • यह पॉलिसीधारक की आकस्मिक दुर्घटना में निधन होने पर अतिरिक्त बीमा लाभ प्रदान करती है।

तो दोस्तों आपको “LIC (एलआईसी) की कन्यादान पॉलिसी या जीवन लक्ष्य पॉलिसी” के बारे में दी गई यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताईये।

कृषि, उद्यमिता  व कृषि  उत्पाद से जुड़ी जानकारी निरंतर प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर स्वयं को रजिस्टर कीजिए एवं हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कीजिए।

हमारा YouTube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए-  Subscribe YouTube

आलेख:

पंकज सिंह बिष्ट

बीमा सलाहकार भारतीय जीवन बीमा निगम 

नैनीताल (उत्तराखंड)

Leave a Comment